यदि सीता के साथ दो बार
चार फौजी और दो पुलिसिए
एक एक बार बलात्कार करते हैं
तो देश की सुरक्षा दीवार
कितनी ऊंची हो जाएगी
दीवार की ऊंचाई फीट में बताइए?
यदि सोनी सोरी के गुप्तांग में
आठ मोमबत्तियां, छह पेंसिलें
और आधा किलो पत्थर
घुसा दिया जाए
तो कप्तानों को मिलने वाले
वीरता पदकों की संख्या बताइए?
यदि 9 साल के बच्चे को
उसकी मां के सामने
गोलियों से भून दिया जाए
और छह महीने के भ्रूण को
पेट फाड़कर तलवार पर
टांग लिया जाए
तो इस वीरता में
राजधर्म का प्रतिशत बताइए?
यदि शीतल साठे नाम की
कोई एक गर्भवती स्त्री
जेल में बच्चे को जन्म देती है
तो बताइए नवजात बच्चा
गुलाम देश का नागरिक
या कि स्वतंत्र देश का
नागरिक माना जाएगा?
कल्पना कीजिए
यदि आपके देश के
प्रति गांव
एक-एक भगत सिंह है
तो अमेरिका आपके देश को
किस श्रेणी में रखेगा?
विकल्प है -
1. राष्ट्रवादी देश
2. समाजवादी देश
3. धार्मिक देश
4. आतंकवादी देश
(कवि अष्टभुजा शुक्ल की कविता से प्रेरित)
चार फौजी और दो पुलिसिए
एक एक बार बलात्कार करते हैं
तो देश की सुरक्षा दीवार
कितनी ऊंची हो जाएगी
दीवार की ऊंचाई फीट में बताइए?
यदि सोनी सोरी के गुप्तांग में
आठ मोमबत्तियां, छह पेंसिलें
और आधा किलो पत्थर
घुसा दिया जाए
तो कप्तानों को मिलने वाले
वीरता पदकों की संख्या बताइए?
यदि 9 साल के बच्चे को
उसकी मां के सामने
गोलियों से भून दिया जाए
और छह महीने के भ्रूण को
पेट फाड़कर तलवार पर
टांग लिया जाए
तो इस वीरता में
राजधर्म का प्रतिशत बताइए?
यदि शीतल साठे नाम की
कोई एक गर्भवती स्त्री
जेल में बच्चे को जन्म देती है
तो बताइए नवजात बच्चा
गुलाम देश का नागरिक
या कि स्वतंत्र देश का
नागरिक माना जाएगा?
कल्पना कीजिए
यदि आपके देश के
प्रति गांव
एक-एक भगत सिंह है
तो अमेरिका आपके देश को
किस श्रेणी में रखेगा?
विकल्प है -
1. राष्ट्रवादी देश
2. समाजवादी देश
3. धार्मिक देश
4. आतंकवादी देश
(कवि अष्टभुजा शुक्ल की कविता से प्रेरित)
No comments:
Post a Comment