आँखों में रहा दिल में उतर कर नहीं देखा
किश्ती के मुसाफ़िर ने समुन्दर नहीं देखा
बेवक्त अगर जाऊंगा सब चौंक पड़ेंगे
इक्क उम्र हुई दिन में कभी घर नहीं देखा
जिस दिन से चला हूँ मेरी मंज़िल पे नज़र है
आँखों ने कभी मील का पत्थर नहीं देखा
ये फूल मुझे कोई विरासत में मिले हैं
तुम ने मेरा काँटों भरा बिस्तर नहीं देखा
पत्थर मुझे कहता है मेरा चाहने वाला
मैं मोम हूँ उसने मुझे छूकर नहीं देखा.
किश्ती के मुसाफ़िर ने समुन्दर नहीं देखा
बेवक्त अगर जाऊंगा सब चौंक पड़ेंगे
इक्क उम्र हुई दिन में कभी घर नहीं देखा
जिस दिन से चला हूँ मेरी मंज़िल पे नज़र है
आँखों ने कभी मील का पत्थर नहीं देखा
ये फूल मुझे कोई विरासत में मिले हैं
तुम ने मेरा काँटों भरा बिस्तर नहीं देखा
पत्थर मुझे कहता है मेरा चाहने वाला
मैं मोम हूँ उसने मुझे छूकर नहीं देखा.
No comments:
Post a Comment