Thursday, May 17, 2012

मैं (Main--- Gulzar)


मैं कायनात में,सय्यारों में भटकता था
धुएं में धुल में उलझी हुई किरण की तरह
मैं इस ज़मीं पे भटकता रहा हूँ सदियों तक
गिरा है वक़्त से कट के जो लम्हा , उसकी तरह

वतन मिला तोह गली के लिए भटकता रहा
गली में घर का निशां ढूँढता रहा बरसों
तुम्हारी रूह में, अब  जिस्म में भटकता हूँ

लबों से चूम लो आँखों से थाम लो मुझको
तुम्हीं से जन्मूँ तो शायद मुझे पनाह मिले.. गुलज़ार

No comments:

Post a Comment